फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan latest tweet with angry reaction amid Aishwarya Rai Abhishek divorce rumors Goes Viral

Amitabh Bachchan: बिग बी को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट, यूजर्स पूछने लगे- 'आखिर क्या हुआ?'

Mon, 02 Dec 2024 02:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। बिग बी इसमें अपना गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan latest tweet with angry reaction amid Aishwarya Rai Abhishek divorce rumors Goes Viral
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) तक वे लगातार पोस्ट साझा करते हैं। इसके अलावा वे ब्लॉग लेखन भी करते हैं। हालांकि, अपने पोस्ट में बिग बी ज्यादातर अपने कामकाज से संबंधित बातें करते नजर आते हैं या फिर कोई कविता किस्सा सुनाते हुए। लेकिन, आज सोमवार को अमिताभ बच्चन ने एक्स पर जो पोस्ट साझा किया है, इसमें वे गुस्सा होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने जताई चिंता
बिग बी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'चुप'। इसके साथ गुस्से वाली इमोजी पोस्ट की है। बिग बी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस चिंता जता रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा पोस्ट क्यों किया है। यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। वहीं, कुछ यूजर्स मजाकिया कमेंट भी करते दिख रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने किया सवाल
अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब इन दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि बहू-बेटे के रिश्ते को लेकर हो रहीं चर्चाओं पर बिग बी का गुस्सा फूटा है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं, 'आप किसे चुप करा रहे हैं?' कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'चुप किसे रहना है, यह तो बताना ही भूल गए'।


विज्ञापन

कुछ यूजर्स ने ली चुटकी
दूसरी तरफ कुछ यूजर्स मजाक करते दिख रहे हैं। लिख रहे हैं, 'शायद इस पोस्ट में आप जया बच्चन को टैग करना भूल गए हैं'। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'जया मैम ऑनलाइन नहीं आएंगी। इसलिए बच्चन साहब ने ट्वीट करके गुस्सा जाहिर कर दिया है। यह तरीका भी ठीक है'। एक यूजर ने लिखा, 'पत्नियों को कौन चुप करा सकता है। आप शांत हो जाइए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed