77 वर्षीय अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस का बखूबी ध्यान रखते हैं। लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन अपने घर पर बने जिम से कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। भले ही वो घर पर हों लेकिन वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आए। अगस्त्य, अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं।
नाती अगस्त्य के साथ दिखी अमिताभ बच्चन की जबरदस्त बॉन्डिंग, एक साथ किया वर्कआउट
तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'फाइट, फिट रहने के लिए फाइट, फिट द फाइट, रिफ्लेक्टिव शीशा, इनवर्टेड तस्वीरें और नाती के साथ प्रेरित।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
याद दिला दें कि इससे पहले भी अमिताभ ने हाल ही में वर्कआउट की एक और तस्वीर साझा की थी। लॉकडाउन में उन्होंने फैंस को अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए कहा था। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- 'खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करिए।'
Keep the gym going .. build resistance .. fight fight fight !!! 🏋️♂️🏋️💪💪
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो शूजित सरकार निर्देशित 'गुलाबो सिताबो' 12 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टालना पड़ा। ऐसे में मेकर्स ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
किसी महंगे डिजाइनर से नहीं बल्कि मामूली टेलर से सुष्मिता सेन ने सिलवाया था 'मिस इंडिया' का गाउन, खुद किया था खुलासा