अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाया था। तब से इस बात की चर्चा चल रही थी कि अमिताभ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता कब करेंगे, जिसकी उन्होंने घोषणा की थी। अब बिग बी ने अपने इस वादे को भी पूरा कर दिया है।
2 of 5
Amitabh Bachchan,Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों के 49 परिवारों को मुंबई बुलाया और 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। यह कार्यक्रम मुंबई में रखा गया था। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन मौजूद रहे। इसके साथ ही पुलिस के कुछ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
3 of 5
Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ब्लॉग में उन्होंने परिवारों का दर्द बयां करते हुए लिखा, 'वो उदास होकर आए.. उनके चेहरों पर जिंदगी की निरर्थकता थी। उन्होंने अपने अपनों को खोया है... पति, घर का बेटा... कुछ महिलाएं बच्चों के साथ आईं, कुछ मां बनने वाली हैं। ये उन 40 बहादुर जवानों के परिवार हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी।' अमिताभ बच्चन ने बताया कि परिवारों के नाम और पता जानने में उन्हें थोड़ा समय लग गया, लेकिन उनके प्रयास सफल रहे।
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
इस कार्यक्रम से पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था- अभी एक और वादा पूरा करना है। पुलवामा अटैक में जिन बहादुर लोगों ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी उनके परिवार और पत्नियों की आर्थिक रूप से मदद करनी है, सच्चे शहीद।'
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने किसानों के लोन चुकाने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- 'जो वादा किया ता उसे पूरा कर दिया गया है।'