सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों से जूझ रहे हैं। इसके चलते बिग बी अब दुबई में संपन्न होने वाले शारजाह अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अमिताभ बच्चने के ना आने की खबर सामने आते ही पुस्तक मेला में सुपरस्टार की झलक पाने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस निराश हो गए हैं।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
शारजाह बुक अथॉरिटी ने अपने आधिकाारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी साझा की। ट्वीट करते हुए बुक अथॉरिटी ने लिखा, 'बहुत दुख के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन शारजाह पुस्तक मेला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें सफर करने की मनाही है।'
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'कार्यक्रम को रद्द करना मदद नहीं कर सकता है। वह डॉक्टर की चेतावनी के बाद भी पिछले कुछ सालों से लगातार काम कर रहे हैं। अब उन्हें उनके स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी दी गई है। अगर अब भी वह पुराने स्तर पर ही काम करना जारी रखते हैं तो उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिसके बाद अब वह भी अब कुछ समय के लिए आराम करने का मन बना रहे हैं।'
4 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : Sony Liv Video
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन कुछ चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थें। जिसके बाद से बिग बी अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं। उनके लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और वह सिर्फ 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहे हैं।
पढ़ें: ऐश्वर्या के 46वें जन्मदिन पर अभिषेक ने शेयर की 'शाही' तस्वीर, रोम में ऐसे मना रहे जश्न