सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। पूरे देश में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। यहां तक कि विदेशो में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी बिग बी इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। उनका जोश आज भी किसी के युवा से कम नहीं है। यूं तो बिग बी के व्यक्तित्व में अनगिनत रंग हैं। एक अकेले आदमी ने हिंदी सिनेमा का कलेवर काफी हद तक बदल दिया है। गीत-संगीत, कथा-संवाद, एक्शन-डांस और हर मोर्चे पर अमिताभ की उपस्थिति प्रभावी साबित हुई है। यही वजह है कि बिग बी हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे कलाकार थे, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया था। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके वैक्स स्टैचू के बारे में-
80 साल-80 किस्से: 22 साल पहले मैडम तुसाद में लगा था बिग बी का मोम का पुतला, आज भी बढ़ा रहे म्यूजियम की सुंदरता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन