अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आखिरकार गुरुवार यानी 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है । ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ये फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई करेगी । अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की स्पाइन माना जा रहा है ।
इस फिल्म के लिए 75 साल के अमिताभ बच्चन ने कवच, प्रॉस्थेटिक्स और डायलॉग्स की जमकर तैयारी की थी । अब बिग बी का एक वीडियो सामने आया है । इसमें उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए तैयार होने में उन्हें 3 घंटे का समय लगता था ।कवच का वजन 40 किलो था ।
इसमें ड्रेस, कवच, पगड़ी, प्रॉस्थेटिक सब शामिल होता था। वहीं इसे उतारने में भी 1 से 2 घंटे लग जाते थे। मेकअप उतारना जरूरी भी था वरना इससे स्किन डेमेज हो जाती। वहीं आमिर खान ने भी कई सारी बातें शेयर की हैं ।
वीडियो में आमिर ने बताया कि वे पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रहे हैं। माल्टा में अमिताभ के साथ पहले दिन शूटिंग करते समय आमिर बेहद नर्वस थे। उन्होंने उनका डेडिकेशन करीब से देखा है। वे शूटिंग से पहले रेडी होकर 100 से 200 बार तक अपने डायलॉग्स पढ़ते थे।
बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान यशराज बैनर की अबतक की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म के पानी वाले सीन थाईलैंड में फिल्माए गए हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी 1939 में आए कंफेशन ऑफ द ठग्स नाम के उपन्यास पर आधारित है।