बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर दिखाई दे रहा है। सभी सितारे लोकतंत्र के इस पर्व पर अपना मताधिकार कर लोगों से वोट डालने की अपील करते नजर आए। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचीं।
2 of 6
Bachchan Family
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन तस्वीरों में आप बच्चन परिवार को कार से निकलते हुए देख सकते हैं। इस मौके पर बच्चन परिवार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है। पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इस दौरान बच्चन परिवार सुरक्षा कर्मियों के बीच गुजरते हुए पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे।
3 of 6
Hrithik Roshan with family
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस मौके पर सभी कैजुअल लुक में नजर आए। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि अभिषेक ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन में नजर आए। बच्चन परिवार के अलावा ऋतिक रोशन का पूरा परिवार भी वोट डालने पहुंचा। ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन भी नजर आईं।
4 of 6
shilpa shetty with mother
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा के साथ वोट डालने पहुंची थीं। वोट डालने के बाद शिल्पा ने अपनी मां के साथ कैमरे में स्याही वाली उंगली भी दिखाई। बच्चन और रोशन परिवार के अलावा सुनील शेट्टी भी अपने परिवार के साथ मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे।
5 of 6
suniel shetty with family
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुनील शेट्टी के साथ उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी, बेटा अहान और मां भी पहुंची थीं। वोट डालने के बाद सुनील शेट्टी कैमरे में स्याही वाली उंगली दिखाते नजर आए। आपको बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और अहान जल्द ही डेब्यू करने वाला है।