अमिताभ बच्चन बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। तबीयत खराब होने की वजह से वो रविवार को घर के बाहर फैंस से मिलने भी नहीं पहुंचे। इसके लिए अमिताभ ने माफी भी मांगी। अमिताभ के आंतों में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था हालांकि आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया। अब पहली बार अमिताभ ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत कैसी है।
2 of 5
AmAmitabh Bachchan outside Jalsa
- फोटो : Facebook
अस्पताल से लौटने के बाद अमिताभ ने ब्लॉग लिखकर बताया कि उनकी तबीयत कैसी है। उन्होंने फैंस के बारे में लिखा- 'उन्हें शाम के बाद कहा गया कि मैं गेट पर प्रशंसकों से नहीं मिल पाऊंगा। फिर भी वो आते हैं। मेरी अनुपस्थिति के लिए सभी से माफी मांगता हूं।'
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ आगे लिखते हैं कि 'डॉक्टरों की निगरानी में अच्छा हो जाना चाहिए। उनके निर्देशों का पालन कर रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह माननी चाहिए।' अमिताभ के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस की चिंताएं भी कम होंगी जिसमें उन्होंने बताया कि वो ठीक होने के लिए डॉक्टरों की सलाह ले रहे हैं।
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : ani
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को 15 अक्टूबर को तड़के 3 बजे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नानावती अस्पताल में अमिताभ का इलाज जरूर हुआ लेकिन मामला लिवर का नहीं बल्कि आंतों में आई दिक्कत का है। पहले ऐसी खबरें थीं कि उनके लिवर में दिक्कत है।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के व्यस्त कलाकारों में शुमार हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे'। तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रहे हैं। इस फिल्म का कुछ हिस्सा अगले महीने नवंबर में शूट होगा।
महाराष्ट्र चुनाव: आमिर-किरण, सांसद रवि किशन समेत इन सितारों ने भी डाले वोट, देखें तस्वीरें