{"_id":"606eff3a8ebc3e8c981dc245","slug":"amit-sadh-share-note-telling-fans-about-quitting-social-media-said-my-gym-session-reels-wont-heal-anyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण सोशल मीडिया से दूर हुए अमित साध, लिखा- मेरी बेवकूफाना हरकतों से कोई ठीक नहीं होने वाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के कारण सोशल मीडिया से दूर हुए अमित साध, लिखा- मेरी बेवकूफाना हरकतों से कोई ठीक नहीं होने वाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमित साध
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें , वीडियो और विचार भी साझा करते हैं। हालांकि कई बार ये सितारे कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी भी बना लेते हैं। इस लिस्ट में हाल ही में नाम जुड़ा है अभिनेता अमित साध का जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने इसे पूरी तरह से नहीं छोड़ा है, लेकिन अब वो यहां कोट्स, तस्वीरें और वीडियो साझा नहीं करेंगे।
2 of 5
अमित साध
- फोटो : Instagram
काई पो छे स्टार अमित साध ने एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मैं ऑफलाइन हो रहा हूं। हाल ही में हुई घटनाओं ने मुझे ये एहसास दिलाया कि क्या मुझे अपनी तस्वीरें और रील्स साझा करने चाहिए। खासकर तब जब मेरा शहर मुंबई और पूरा राज्य कड़े प्रतिबंधों के तहत है और पूरा देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है'।
अमित ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरे जिम सेशन की पोस्ट या रील्स मैं जो बेवकूफाना हरकतें करता हूं वो किसी को ठीक नहीं करेंगे या किसी का मनोरंजन नहीं करेंगे। ये किसी की आलोचना नहीं है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि स्थिति को लेकर सेंसेटिव होने का सबसे सही तरीका चीजों के बेहतर होने की दुआ और उम्मीद करना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amit Sadh
- फोटो : Instagram
अमित ने दिहाड़ी मजदूरों ती मदद करने को कहा क्योंकि वही लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'जीवन तब भी चलना चाहिए जब ये बोझ लगने लगे। जब हम गंभीरता को स्वीकार नहीं करते और इसके बारे में बात नहीं करते तो मैं निराश हो जाता हूं। हम ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते जैसे कि सबकुछ ठीक है। ये एक महामारी है'।
विज्ञापन
5 of 5
Amit Sadh
- फोटो : Instagram
इसके अलावा अंत में उन्होंने अपने फैंस को संबोधित करते हुए लिखा, 'मेरे फैंस के लिए एक स्पेशल नोट। मैं आप लोगो को छोड़ नहीं रहा हूं। आप अच्छे से जानते हैं कि मैं ऐसा कभी नहीं करुंगा। जब बातचीत की जरुरत हो तो मेरे डीएम पर आएं जैसा कि आप हमेशा करते हैं। मैं यहां हूं लेकिन कोट्स, पिक्चर्स और रील्स पोस्ट नहीं करुंगा'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।