{"_id":"5a6ee0e64f1c1b805a8b6b79","slug":"amir-khan-secret-superstar-china-box-office-collection-touches-500-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में चीन में चमकी 'सीक्रेट सुपरस्टार', चंद दिनों में होगी 500 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई के मामले में चीन में चमकी 'सीक्रेट सुपरस्टार', चंद दिनों में होगी 500 करोड़ के पार
Tue, 30 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म 'दंगल' और 'पीके' के बाद चीन में लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। बात अगर फिल्म की कमाई कि करें तो दो हफते में ही आमिर की फिल्म ने 418 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ का रिकॉर्ड भी कायम कर लेगी। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर दी है।
2 of 4
आमिर खान
बता दें, आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस हफ्ते की हॉलीवुड फिल्म 'मेज रनर द डेथ क्योर' को भी पछाड़ दिया है। इस फिल्म में जायरा वसीम लीड रोल निभा रही हैं।
चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सीक्रेट सुपरस्टार जिस तेज़ी से कारोबार कर रही है, उससे 500 करोड़ का आंकड़ा छूना बेहद आसान लग रहा है। सीक्रेट सुपरस्टार, एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने भीतर के गायकी के हुनर को दुनिया के सामने लाना चाहती है लेकिन उसके पिता, समाज के डर से उसे ऐसा करने से रोकते हैं। बाद में वो इंटरनेट पर वीडियो डाल कर फेमस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Aamir Khan
हाल ही में आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में चीनी एक्टर्स के साथ काम करने की इच्छा जताई हैं। आमिर ने कहा, चीन में कई टैलेंटेड अभिनेता हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'चीनी और इंडियन टैलेंट्स को मिलकर एक प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहिए। यकीनन ही यह प्रोजेक्ट शानदार रहेगा'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।