बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिनके शादी के बाद अफेयर होने के किस्से खूब चर्चित हुए हैं। इन्हीं स्टार्स में आमिर खान भी शामिल हैं। उनके इस सीक्रेट अफेयर की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी।
प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड पर अबॉर्शन का दबाव बनाते थे आमिर, बच्चे की शक्ल हूबहू आमिर से मिलती है
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। उस समय आमिर की उम्र 21 साल थी। आमिर ने रीना के साथ 15 साल गुजारे। एक मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक, 1998 में फिल्म 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान आमिर की मुलाकात विदेशी जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स से हुई थी।
मैग्जीन के मुताबिक इस दौरान दोनों करीब आए और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साथ रहने के दौरान जेसिका प्रेग्नेंट हो गई थीं। ये बात सुनकर तो आमिर की जिंदगी में जैसे तूफान आ गया। उन्होंने जेसिका पर अबॉर्शन का दबाव बनाना शुरू किया।
कहा जाता है कि तब आमिर ने जेसिका से साफ लफ्जों में कह दिया था कि वो या तो बच्चा गिरा दें या फिर हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर दें। लेकिन जेसका ने अबॉर्शन कराने से इनकार कर दिया और लंदन चली गईं। वहीं उन्होंने बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम 'जान' रखा।
दो या तीन साल के इस बच्चे की शक्ल आमिर से इतनी मिलती थी कि खबरची आमिर के इस बच्चे का पिता होने का दावा तक करने लगे।
कहा जाता है कि जेसिका सिंगल मदर बनकर जान की परवरिश कर रही हैं। जान की शक्ल बिलकुल आमिर से मिलती है। जान अब 12 साल का हो चुका है और मॉडलिंग करता है। जेसिका अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि मीडिया कुछ भी कहे लेकिन आमिर ने कभी इसकाे लेकर खुलकर बात नहीं की है।