बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसा कर बैठीं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर फिर Troll हुईं अमीषा पटेल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
दरअसल, इस बार अमीषा ने कोई बोल्ड तस्वीर अपलोड नहीं की बल्कि अपनी रिप्ड जींस के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। बस फिर क्या था कुछ ही घंटों में तस्वीर पर हजारों लाइक्स तो आ गए लेकिन कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जो प्रतिक्रियाएं दीं वह पिछली बार की तरह काफी भद्दे थे।
A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on
हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ नई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अमीषा व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुईं नजर आईं। अलग-अलग तस्वीरों में एक ही टी-शर्ट होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था।