{"_id":"60bf75758ebc3ef4362d86a5","slug":"ameesha-patel-birthday-all-about-her-bollywood-career-and-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: पहली फिल्म से हिट हुईं अमीषा पटेल को नहीं मिली लोकप्रियता, स्टारडम देखने से पहले ही करियर हुआ धड़ाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: पहली फिल्म से हिट हुईं अमीषा पटेल को नहीं मिली लोकप्रियता, स्टारडम देखने से पहले ही करियर हुआ धड़ाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। इस साल अमीषा अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अमीषा का जन्म 9 जून 1976 मुंबई में हुआ था। गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अमीषा को इस फिल्म में रोल अपने पिता की वजह से मिला था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दी थी। फिल्म में अमीषा ने सनी देओल के साथ अमीषा ने बेहतरीन काम किया था। इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
शुरुआत में ही लगातार तीन हिट फिल्में देकर भी नहीं हासिल हुई लोकप्रियता
साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में काम किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। लगातार तीन हिट फिल्में देने के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमीषा का करियर डूबता चला गया। अमीषा पटेल ने अपने लंबे करियर में 40 से अधिक फिल्में की हैं बावजूद इसके करियर का ग्राफ ढलता चला गया। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें ...
2 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा शायद पहली ऐसी एक्ट्रेस रही हों, जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है। अब अमीषा फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं। हालांकि अमीषा बॉलीवुड में वापसी की कोशिश जरूर कर रही हैं लेकिन उन्हें सही प्लैटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। डायरेक्टर भी उन्हें सेकंड लीड या साइड रोल के तौर पर साइन करते हैं।
3 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा ने साल 2005 में आमिर खान के साथ फिल्म 'मंगल पांडे' में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। साल 2007 में अमीषा ने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद अमीषा ने भूलभुलैया और रेस 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया लेकिन साइड रोल की वजह से अमीषा को खास पहचान नहीं मिल पाई। आखिरी बार वो फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस के 13वें सीजन में मालकिन बनकर भी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो अमीषा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि सफलता उन्हें वहां भी नहीं मिली। अमीषा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी अपनी मां और पापा से बिल्कुल नहीं बनती है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। अमीषा की मानें तो उनके पिता उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल का नाम एक समय पर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। खुद अमीषा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी को लेकर बातचीत की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अमीषा शराब को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए जिसमें वे शराब के नशे में धुत दिखाई दीं। हालांकि वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ीं-लिखी हीरोइनों में से एक हैं। अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।