फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arujn chiranjeevi attends varun tej lavanya tripathi pre wedding party pics goes viral

Varun Tej-Lavanya: वरुण तेज-लावण्या के प्री वेडिंग समारोह की हुई शुरुआत, सामने आईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Tue, 17 Oct 2023 12:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच कपल ने फैमिली के साथ प्री-वेडिंग पार्टी एन्जॉय की जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

विज्ञापन
Allu Arujn chiranjeevi attends varun tej lavanya tripathi pre wedding party pics goes viral
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द ही शादी करने वाले हैं। फिल्म स्टार वरुण तेज अदाकारा लावण्या त्रिपाठी के साथ लंबे वक्त से रिश्ते में थे। अब दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला किया है। इसी साल जून महीने में इन दोनों सितारों ने धूमधाम से सगाई भी कर ली थी। अब ये स्टार कपल 1 नवंबर को टस्कनी में शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं शादी से पहले वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने फैमिली के साथ प्री-वेडिंग पार्टी एन्जॉय की जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।  

विज्ञापन

वरुण और लावण्या की प्री-वेडिंग पार्टी अल्लू सिरीश ने अपने घर पर होस्ट की थी, जहां वरुण और लावण्या के फैमिली मेंबर्स से लेकर दोस्त तक शामिल हुए थे और सभी ने जमकर मस्ती की। सामने आई तस्वीरों में मेगास्टार चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नितिन, स्नेहा रेड्डी, अल्लू सिरीश,नितिन की पत्नी शालिनी, रितु वर्मा, उपासना,पांजा वसिहनव तेज, साई धर्म तेज, और निहारिका कोनिडेला दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस पार्टी से राम चरण गायब दिखे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arujn chiranjeevi attends varun tej lavanya tripathi pre wedding party pics goes viral
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

इस खास मौके पर होने वाले दूल्हे राजा वरुण ने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी और शूज से लुक को पूरा किया था। लावण्या गोल्डन गाउन और मैचिंग ईयररिंग्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनकी पत्नी और राम चरण की बीवी भी गजब ढा रही थीं।

विज्ञापन

बता दें कि, वरुण तेज और लावण्या 1 नवंबर 2023 को इटली के टस्कनी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। उनकी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग में साउथ के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। शादी तेलुगु रीति-रिवाज से होगी। बता दें कि इसी साल जून में दोनों ने सगाई की थी।

यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर माधुरी ने पति को स्पेशल अंदाज में किया विश, वीडियो में दिखाया 24 साल का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed