फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun shared a beautiful glimpse of playing with children at house

Instagram: अल्लू अर्जुन ने शेयर की अपने घर की खूबसूरत झलक, बच्चों संग खेलते नजर आए एक्टर

Wed, 19 Jan 2022 07:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun shared a beautiful glimpse of playing with children at house
allu arjun house - फोटो : insta

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' फिल्म की शानदार सफलता के बाद पूरे देश में छा गए हैं। अर्जुन अल्लू भले ही इस समय सबके लिए एक एक्शन हीरो  हैं लेकिन घर के अंदर पत्नी स्नेहा और बच्चों संग उनकी एक अलग ही दुनिया है। उनकी इस प्यारी और खूबसूरत सी दुनिया में बच्चों की शैतानियां और हर तरफ उनकी गूंजती हंसी सुनाई देती है। अल्लू अर्जुन ने अपने घर की खूबसूरत झलक शेयर की है। जिसमें वह अपने बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इन वीडियोज में अल्लू अर्जुन के घर की शानदार झलक दिखाई नजर आ रही है। अल्लू घर में अपने बच्चों संग खेलते नजर आ रहे हैं तो वहीं बच्चे भी जमकर धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। एक्टर का घर अंदर से बेहद ही शानदार बना हुआ है। घर का इंटीरियर एकदम क्लासी है, लेकिन अल्लू ने अपने घर में बच्चों के लिए हर चीज का खास ध्यान रखा है। जिस जगह पर अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं वहां पर किताबों का एक सिंपल और क्लासी शेल्फ बना हुआ है। इसी के साथ घर को छोटे लैंप और फूलदानों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू और उनकी पत्नी स्नेहा ने अपने घर में बच्चों के खेलने के लिए काफी स्पेस रखा है। उन्होंने अपने बच्चों की स्पेशल एक्टिविटी के लिए भी खास ध्यान रखा है। अल्लू अर्जुन के घर में बच्चों के खेलने की चीजों के साथ ही बहुत सारे पौधे भी लगाए गए हैं। उनके घर की दीवारों पर ग्रे और सफेद रंग किया गया है, इसके साथ घर का इंटीरियर और फर्नीचर उनके घर को एक शानदार कंट्रास्ट देता है। आपको बता दें की अल्लू का ये शानदार घर दो एकड़ में फैला हुआ है। घर के बाहर एंट्री की तरफ एक सुंदर लॉन भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू के घर की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed