आलिया भट्ट की जिगरा का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। वासन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।
Jigra Advance Booking: जिगरा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस बात की जानकारी आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने एक क्लिप साझा करते हुए लिखा, "वक्त कम...जिगरा ज्यादा...एडवांस बुकिंग शुरू।"
आलिया की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार इंतजार खत्म होने वाला है।" इसके अलावा एक शख्स ने जानकारी दी कि उसने टिकट बुक कर लिया है।
A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चंडीगढ़ और बेंगलुरु सहित अन्य शहरों में सीमित शो के लिए शुरू हो गई है। दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक जिगरा ने पहले दिन के लिए अब तक 3.36 लाख रुपये की ग्रॉस (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) प्री-सेल दर्ज की है।
जिगरा की बात करें तो इस फिल्म में आलिया के अलावा वेदांग रैना भी हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की फिल्म द आर्चीज में नजर आए थे। उस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिगरा में वेदांग ने आलिया के भाई का किरदार निभाया है।
Triptii Dimri: इस सीन के बाद तृप्ति से माफी मांगती थीं ‘बुलबुल’ की निर्देशक, कहानी सुन सहम जाती थीं अभिनेत्री