बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट के पति का किरदार निभाया है। वह एक क्रूर और शराबी पति की भूमिका में नजर आए। यूं तो विजय वर्मा करीब एक दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, मगर इस फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। उनके अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। हाल ही में एक्टर ने बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बात की।
2 of 4
Vijay Varma
- फोटो : सोशल मीडिया
बाधाओ को पार किया
विजय वर्मा का कहना है कि बॉलीवुड में पैर जमाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नाम बनाना या नाम कमाना आसान नहीं है। उन्हें अपने काम से खुद को साबित करना पड़ा है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विजय ने फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली बाधाओं के बारे में बात की। विजय वर्मा का कहना है, 'बाधाएं आती हैं, लेकिन आखिर में आप समझ पाते हैं कि यह बाधाएं आपके आगे बढ़ने की यात्रा का हिस्सा थीं। हालांकि, यह आसान नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान आसान नहीं होता। मैं उन लोगों को सलाम करता हूं, जो वर्षों ऐसा कर रहे हैं। आपकी सिर्फ एक फिल्म या एक परफॉर्मेंस आपके बारे में राय बदल सकती है।
3 of 4
vijay varma
- फोटो : social media
जो मौके मिले उन पर लगन से काम किया
एक्टर का कहना है कि गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए तो इंडस्ट्री में काम करना और भी मुश्किल है। विजय वर्मा ने कहा, 'मेरे जैसे गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले और आउटसाइडर्स के लिए यहां मौके हासिल करना आसन नहीं है। मुझे अपने काम से खुद को साबित करना था। मुझे जो मौके मिले, मैंने उन पर पूरी लगन से काम किया।'
4 of 4
Vijay Varma
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों का प्यार दिला रहा पहचान
विजय वर्मा का कहना है कि उनका अभिनय ही है, जो उनके बारे में बोलता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा काम ही मुझे और ज्यादा काम दिला रहा है। साथ ही दर्शकों का प्यार भी साथ है, जो मुझे पहचान दिला रहा है।' बता दें कि विजय वर्मा 'डार्लिंग्स' से पहले 'पिंक', 'गली बॉय', 'बागी 3' और 'मिर्जापुर' में नजर आ चुके हैं।