बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट हमेशा खुश और फनी अंदाज में ही नजर आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक इंटरव्यू के दौरान मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। गली ब्वॉय अभिनेत्री ने कहा जो कुछ भी उनके साथ हो रहा था तनाव नहीं बल्कि कुछ और ही है।
अभिनेत्री ने बताया मैं तनावग्रस्त तो बिल्कुल भी नहीं हूं लेकिन चिंताओं ने मुझे घेरा हुआ है, ये आ रही हैं और जा रही हैं, यह मेरे साथ बीते पांच से महीने से हो रही हैं, यह क्या है मुझे खुद नहीं पता, लेकिन मुझे बहुत ही असहज सा महसूस हो रहा है, लेकिन भगवान का शुक्र है कि क्योंकि मुझे इस बारे में बहन शाहीन से पता चल गया, बता दूं कि वह तनाव का शिकार हो चुकी है, मैंने उसकी किताब पढ़ी है, कभी-कभी मेरा मन बिना किसी कारण के रोने को करता है, शुरुआती दौर में मैं बहुत असमंजस की स्थिति में थीं, मैंने लगातार सोचा कि यह काम और मेरी थकान की वजह से ऐसा है या फिर किसी से ना मिल पाने की वजह से ये सबकुछ हो रहा है।'
3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : social media
उन सभी के लिए जो नहीं जानते हैं बता दें कि आलिया की बहन शाहीन लंबे समय तक तनाव का शिकार रही थीं। उन्होंने एक बुक 'आई हैव नेवर बीन अन-हैप्पीयर' लिखी है। किताब में शाहीन ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में तनाव और चिंता को मात दी और तब से आलिया को भी बहुत खुशी है कि उन्हें शाहीन जैसी बहन मिलीं। यही कारण है कि आलिया को अपनी मानसिक बिमारियों से ज्यादा वक्त तक परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि जल्द ही वह अपनी बहन के सहारे इसे दूर करेंगी।
4 of 5
alia bhatt siddhartha malhotra
- फोटो : file photo
आलिया ने आगे कहा 'जैसी मैं हूं, मैं इस वक्त बिल्कुल किनारे पर हूं, मैं अपने दोस्तों से इस बारे में बात करती हूं, मैंने अयान मुखर्जी को भी इस बारे में बताया, हर किसी को बताने के बाद मुझे सभी ने यह कहा कि यह जल्दी ही ठीक हो जाएगा, दोस्तों ने कहा कि क्या गलत है क्या नहीं बस तुम्हे दिक्कत नहीं होनी चाहिए, अगर तुम्हें परेशानी है तो समझो की तुम्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और तुम्हें कुछ ना कुछ तकलीफ तो जरूर है।'
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि हाल ही में आलिया को फिल्म गली ब्वॉय में देखा गया था। फिल्म में वह रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद आलिया दो और बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसमें से एक फिल्म कलंक का टीजर भी सामने आ चुका है जिसमें आलिया अलग की लुक में दिख रही हैं।