अपनी वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे निर्देशक अली अब्बास जफर ने बॉलीवुड को कईं बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है। इन फिल्मों में सलमान खान स्टारर फिल्म ' एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' का नाम भी शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। अक्सर तारीफ लूटने वाले अली अब्बास जफर की पहली वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सीरीज विवादों में भी घिर गई है और इन्हीं की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में सीरीज के निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'तांडव' को लेकर खुलकर बात की है, जिसमें उन्हें कहते सुना गया कि 'तांडव' को छोड़कर, मेरा कोई भी प्रोजेक्ट विवादास्पद प्रकृति का नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने इसी पैटर्न का आगे भी पालन करना चाहते हैं।
2 of 4
अली अब्बास जफर
- फोटो : Social Media
सैफ अली खान और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर 'तांडव', साल 2021 में विवादों में घिर गई थी। सीरीज के एक दृश्य में हिंदू देवताओं के कथित चित्रण को लेकर देश भर में कई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब इस सीरीज के बारे में बात करते हुए अली अब्बास जफर ने इंटरव्यू में जोर देकर कहा कि वह एक कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म निर्माता नहीं हैं और सभी समुदायों और संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। अली बोले, 'मैं एक कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म निर्माता या स्टोरी टेलर नहीं हूं, मेरी आखिरी रिलीज हुई तांडव से पहले की कोई भी फिल्म विवादास्पद नहीं रही है। मुझे ऐसी कहानियां बताना पसंद है जो बहुत मानवीय हैं और मैं अभी और अपने काम के साथ फ्यूचर में भी उसी पैटर्न का पालन करना चाहता हूं।'
3 of 4
अली अब्बास जफर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली अब्बास जफर ने एक वर्चुअल इंटरव्यू में एक मीडिया संस्थान से कहा, 'मेरे मन में सभी समुदायों और संस्कृतियों के लिए सम्मान है। भारतीय संस्कृति की खूबसूरती यह है कि हम बहुत प्यार और आपसी सम्मान के साथ सह-अस्तित्व में हैं और मैं इसे अपनी फिल्मों में दिखाना चाहता हूं।' फिल्म निर्माता को 'सुल्तान, टाइगर जिंदा है, और भारत' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में थें।
4 of 4
अली अब्बास जफर
- फोटो : instagram/aliabbaszafar
अली अब्बास जफर का मानना है कि किसी भी क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों को दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। अली ने कहा, 'आप जो कुछ भी बनाते हैं वह अंततः दर्शकों के लिए होता है और आप उन्हें नाराज नहीं कर सकते। आपको उनके प्रति संवेदनशील, दयालु होने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके प्रोजेक्ट को अपने विश्वास, विचार या राय के बावजूद देखने जा रहे हैं। और एक दर्शक आपके प्रोजेक्ट के लिए जो कुछ भी महसूस करता है, वे इसके बारे में ईमानदार हैं। एक क्रिएटिव व्यक्ति के रूप में हमें उसका सम्मान करना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिसे दोहरे या कई तरीकों से लिया जा सकता है।' हाल ही में अली अब्बास जफर की फिल्म 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं।