फिल्में हो सीरियल या फिर वेब सीरीज एकता कपूर महिला किरदार को बहुत ही प्रमुखता से पेश करती हैं। एकता कपूर मानती है कि महिलाओं की कहानियां कहने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है। एकता कपूर की नई फिल्म 'यू टर्न' इस हफ्ते 28 अप्रैल 2023 को जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया एफ लीड भूमिका में हैं। अलाया एफ के बारे में एकता कपूर कहती हैं कि जब उन्होंने आलिया एफ की फिल्म 'जवानी जानेमन' देखा था तब आलिया एफ का काम उन्हें बहुत अच्छा लगा इसलिए उन्होंने 'यू टर्न' में आलिया एफ को कास्ट किया।
2 of 5
एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक शशांक घोष की फिल्म 'फ्रेडी' में अलाया एफ ने कार्तिक आर्यन के साथ काम किया। इस फिल्म का निर्माण भी एकता कपूर ने ही किया था और यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। फिल्म 'यू टर्न' में अलाया एफ को शामिल करने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए एकता कपूर कहती हैं, 'अलाया एफ ने अपनी पहली फिल्म 'जवानी जानेमन' से मेरा ध्यान खींचा। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जिनकी स्वाभाविक स्क्रीन उपस्थिति और उनके अंदर कला के प्रति समर्पण की भावना है। वह युवा अपरंपरागत और आत्मविश्वासी हैं, उनके अंदर एक चिंगारी है। मैंने देखा है कि वह जोखिम लेने से नहीं डरती हैं और एक अभिनेत्री के रूप में खुद को आगे बढ़ा रही हैं।
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'यू-टर्न' में अलाया एफ के काम को देखकर एकता कपूर काफी प्रभावित हुई हैं। एकता कपूर कहती हैं, 'अलाया एफ ने 'यू-टर्न' में अपने किरदार को जीवंत किया, उससे मैं बहुत रोमांचित हूं।। एक महिला के रूप में मैं मानती हूं कि महिलाओं के अंदर कई तरह की भावनाएं, क्षमताएं, कमियां, डर और बहुत कुछ है। हर क्षेत्र में उन्होंने खुद को साबित किया है। मेरा प्रयास ऐसा रहता है कि ऐसी महिलाओं को सही मौका मिलना चाहिए और मैं इस दिशा में प्रयास भी करती हूं। मेरा मानना है कि सटीक प्रतिनिधित्व बनाने और हानिकारक रूढ़ियों को तोड़ने में महिला पात्रों की जटिलता को उजागर करना महत्वपूर्ण है।'
TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक
4 of 5
एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'यू टर्न' साल 2016 में रिलीज फिल्म 'यू टर्न' का हिंदी रीमेक है, इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे सड़क पर एक व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़कर यू-टर्न लेता है और उसके बाद कहानी में क्या नया मोड़ आता है। इस फिल्म में कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री श्रद्धा साईनाथ ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म का मलयालम, तमिल और तेलुगू में रीमेक बन चूका और यह सभी भाषाओं में हिट रही है।
Apurva Agnihotri: 'परदेस' में शाहरुख के साथ काम करके भी क्यों नहीं मिल रहा था अपूर्व को काम? एक्टर ने बताई वजह
5 of 5
एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'यू टर्न' में अलाया एफ के अलावा प्रियांशु पेनयुली भी नजर आएंगे। प्रियांशु पेनयुली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अब तक वह फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2', 'भावेश जोशी सुपर हीरो', 'रश्मि रॉकेट' के अलावा वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन दो' में काम कर चुके हैं। वहीं, आलिया एफ की फिल्म 'यू टर्न' सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही 'फ्रेडी' के बाद दूसरी फिल्म है। फरवरी महीने में उनकी अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' रिलीज हुई थी।