अरुण गवली का नाम तो आपने सुना होग। मुंबई की दगड़ी चाल के वह स्वयंभू मठाधीश हैं। उनके जीवन पर दो साल पहले फिल्म भी बन चुकी है, डैडी। अर्जुन रामपाल ने इस फिल्म में अरुण गवली का किरदार निभाया। फिल्मों जैसी ही एक कहानी एक बार फिर दगड़ी चाल में लिखी जा रही है। और, इस बार कोरोना काल में। जी हां, डैडी की बेटी शुक्रवार को शादी करने जा रही है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से जहां एक ओर वरुण धवन-नताशा दलाल और अली फजल-रिचा चड्ढा जैसे बड़े कलाकारों की शादियां रुक गईं, वहीं दूसरी ओर मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे और अरुण गवली उर्फ डैडी की बेटी योगिता गवली शादी कर रहे हैं।
2 of 6
अक्षय और योगिता
- फोटो : ट्विटर
अक्षय और योगिता को शादी के लिए पुणे और मुंबई पुलिस से खास अनुमति मिल गई है। ये दोनों 8 मई यानी शुक्रवार को एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। अक्षय और योगिता की शादी 29 मार्च को होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्होंने इस योजना को रद्द कर दिया। अक्षय बताते हैं, 'हमने पुलिस से खास अनुमति मांगी थी जोकि ईमेल के जरिए मुझे मंगलवार रात को मिल गई है। इसलिए जल्दी ही हमने शादी की तारीख 8 मई ही तय कर ली।
3 of 6
Akshay Waghmare
- फोटो : ट्विटर
शादी की शॉपिंग वगैरह तो पहले ही हो चुकी है क्योंकि शादी 29 मार्च को होने वाली थी। इसलिए कोई तैयारी बाकी नहीं है।' शादी का बहुत छोटा समारोह होने वाला है जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त की मौजूद रहेंगे। अक्षय बताते हैं, 'शादी मुंबई में अरुण गवली के निवास स्थान दगड़ी चॉल में ही होगी।' गवली 2008 के हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। पैरोल पर उन्हें शादी में उपस्थित रहने की अनुमति मिल गई है। अक्षय ने बताया, 'यह भी एक कारण है कि शादी का स्थान हमने उनका घर चुना है। हम चाहते थे कि इस खास दिन पर वह हमारे साथ रहें और हमें आशीर्वाद दें।'
4 of 6
Akshay Waghmare
- फोटो : ट्विटर
शादी के दौरान परिवारों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। अक्षय ने बताया कि सैनिटाइजर और चेहरे पर मास्क की पूरी व्यवस्था रहेगी और शादी में सिर्फ कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल होंगे। अक्षय कहते हैं, 'लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बड़े रिसेप्शन की व्यवस्था की जाएगी लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है।' खबरों के मुताबिक इन्हीं गर्मियों में अभिनेता वरुण धवन अपनी लंबे समय से रही प्रेमिका नताशा दलाल के साथ शादी करना करने वाले थे। लेकिन, लॉकडाउन होने की वजह से इनकी शादी को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
5 of 6
Ali Fazal and Richa Chadda
हिंदी सिनेमा के अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा भी अप्रैल में ही शादी करने वाले थे। यहां तक कि उनकी शादी में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी अपने यहां से उड़ान भर चुके थे। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से उनकी भी शादी टल गई। खबर है कि यह दोनों शादियां अब साल 2020 की दूसरी छमाही में होंगी। लॉकडाउन का असर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी देखने को मिला।