लेखक व पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह उनकी किताब होती है तो कभी उनका कोई बयान। वहीं ट्विंकल के सोशल मीडिया पोस्ट्स की भी अक्सर चर्चा होती है। इस बीच एक बार फिर अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से ट्विंकल खन्ना चर्चा में आ गई हैं।
ट्विंकल खन्ना ने बेटी के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, कैप्शन में पेरेंटिंग को लेकर लिखी ये बात
दरअसल हाल ही में ट्विंकल ने बेटी नितारा के साथ एक तस्वीर साझा की। यह एक मोनोक्रोम तस्वीर है, जिसमें नितारा, ट्विंकल की गोदी में नजर आ रही हैं और उन्होंने मां के होठों पर अंगुली रखी हुई है। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ ही ट्विंकल ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया है। जिस पर कमेंट्स अभिनेत्री के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
खूबसूरत तस्वीर के साथ ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'माता-पिता बनना पेरेंटिंग से अलग है। संज्ञा निष्क्रिय है। यह केवल अस्तित्व के लिए पर्याप्त है। पेरेंटिंग एक क्रिया को दर्शाता है, और यह एक बिना किसी अनुदेश मैनुअल के आता है।' इसके बाद आगे कैप्शन में ट्विंकल ने पैरेंटिंग की तुलना ड्राइविंग लाइसेंस से भी की है।
ट्विंकल कैप्शन में आगे लिखती हैं, 'कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि सड़क पर एक वाहन को चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है, लेकिन इन मासूम बच्चों को सही रास्ते पर लाने, बड़ा करने और सही बातें सिखाने के लिए कोई तैयारी, कोई परीक्षण नहीं होता।'
गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्विंकल कई बार अपनी बेटी नितारा, बेटे आरव और पति अक्षय कुमार के साथ तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। हाल ही में ट्विंकल ने बेटी नितारा के साथ हैलोवीन के मौके पर एक वीडियो साझा किया था। ट्विंकल खन्ना ने नितारा के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'अगर आप सांसारिक दिनों में खुद का मनोरंजन करने के लिए उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो बच्चे क्यों हैं फिर?'
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
पढ़ें: पूर्व पत्नी और अखबार के खिलाफ दायर केस में जॉनी डेप को मिली हार, जानिए पूरा मामला