बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज और खुशनुमा मिजाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनका ये अंदाज कई बार इंटरव्यू और फिल्म प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय फोटोग्राफर्स को देख भाग रहे हैं।
आखिर क्यों फोटोग्राफर्स को देखते ही भागने लगे अक्षय कुमार? बार-बार देखा जा रहा वीडियो
अक्षय कुमार का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफर विरल भयानी ने साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए विरल ने लिखा- 'जब अक्षय कुमार ने हमारे लड़कों के साथ मजाक किया।' इस वीडियो में अक्षय आगे और मीडियाकर्मी उनके पीछे पीछे भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि अक्षय कुमार सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस के साथ आ रहे हैं।
फ्रोटोग्राफर्स अक्षय से बात कर रहे हैं और धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहे हैं। तभी अक्षय उन्हें तंग करने के लिए जानबूझकर भागने लगते हैं। अक्षय को ऐसा करता देख सभी फोटोग्राफर्स और खुद अक्षय हंसने लगते हैं। अक्षय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
When #akshaykumar decided to play a prank on our boys 😆😊👍
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बीते साल की तरह साल 2020 भी फिल्मों से अक्षय की झोली भरी हुई है। इन फिल्मों में 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम्ब' और 'पृथ्वीराज' शामिल हैं। वहीं एक और फिल्म 'बच्चपन पांडे' की रिलीज डेट अब बदल गई है। अब यह फिल्म 21 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में अक्षय की 'लक्ष्मी बॉम्ब' फिल्म में उनका लुक चर्चा में बना हुआ है।
'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय का लाल साड़ी वाला लुक चर्चा में बना हुआ है। सामने आई तस्वीर में अक्षय लाल साड़ी पहने हुए थे साथ ही लाल बड़ी बिंदी लगाई हुई थी। तस्वीर के बैकग्राउंड में देवी की मूर्ति नजर आ रही है। अक्षय की इस तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी भी हैं।
यूजर ने जावेद जाफरी को गद्दार बताकर कही देश छोड़ने की बात तो एक्टर बोले- आपने कब इस देश को खरीदा?