साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'कौल मनाचा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड के माचो मैन यानि अक्षय कुमार ने पहली बार अपने क्रश के बारे में खुलासा किया था। उस समय अक्षय ने कहा था कि जब आप बड़े होते हैं, स्पेशली जब आप स्कूल में होते हैं तो आपका पहला प्यार या फिर पहला क्रश या पहली बार आप जिसकी ओर आकर्षित होते हैं वह आपका स्कूल टीचर ही होता है। उस समय अक्षय कुमार ने अपने पहले क्रश के बारे में सारे राज खोल दिए थे और बताया था कि स्कूल के दौरान उनकी मराठी टीचर ही पहला क्रश थी।
अक्षय कुमार ने शेयर की अपने पहले क्रश की फोटो, स्कूल में ही हो गया था प्यार
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
इस तस्वीर में अक्षय अपनी टीचर के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दोनों के चेहरे पर स्माइल भी है। फोटो को महज पांच घंटों में ही 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही फोटो पर कमेंट्स की संख्या भी हजारों में है।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। डायरेक्टर रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोल्ड' इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। 'गोल्ड' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में जीते गए पहले ओलंपिक मेडल के बारे में हैं। वहीं अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म '2.0' भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक्टर रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'केसरी' की भी शूटिंग कर रहे हैं।