26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर बना दिया था कि वह कुछ ही घंटों में देश की जानी-मानी हस्ती बन गईं। इस वीडियो की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। आपको बता दें कि प्रिया ने उस वीडियो में सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर लोगों को रातोंरात अपना दीवाना बना दिया। मलयालम अभिनेत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो फिर इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है। इस बार प्रिया प्रकाश कुछ अलग तरह से नजर आ रही हैं। प्रिया प्रकाश की फिल्म 'ओरू अदार लव' रिलीज होने के बाद पूरी टीम ने केक काटा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रिया प्रकाश के इस नए वीडियो को देख चौंके फैंस, आखिर क्यों भागने को हुईं मजबूर
इस वीडियो में प्रिया प्रकाश अपने को स्टार रोशन अब्दुल और अन्य टीम मेंबर्स के साथ केक काट रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी मस्ती के मूड में दौड़ा-दौड़ाकर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगा रहे हैं।
A post shared by Priya prakash varrier (@priyavarrierholics) on
प्रिया प्रकाश की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 50 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। प्रिया एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 8 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
प्रिया की लोकप्रियता के चलते उनके पास बॉलीवुड से भी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं । हाल ही में वह एक चॉकलेट के विज्ञापन में नजर आईं जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया। फिलहाल वह अपनी पढ़ाई के साथ डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' पर फोकस कर रही हैं । इसमें उन्होंने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया है ।