अक्षय कुमार न केवल अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि वह अपनी
निजी जिंदगी में भी एक जिम्मेदार पापा और पति भी हैं। इसकी एक झलक तब देखने को मिली जब उन्होंने अपने बेटे आरव और पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म 'पैडमैन' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।
जी हां यूं तो अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं। मगर अक्षय ने फिल्म को रिलीज करने से पहले अपने बेटे आरव और पत्नि ट्विंकल खन्ना को दिखाना बेहतर समझा है। इस खास प्रोग्राम को देखने के लिए मंगलवार रात अक्षय एंड फैमली को कार में जाते हुए देखा गया।
आपको बता दें बॉलीवुड के मॉचो मैन यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' का जोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट को देखते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी हैं।
'पैडमैन' को पहले 25 जनवरी को रिलीज होना था। मगर अब यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म का मुकाबला अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वायपेयी स्टारर फिल्म 'आय्यारी' से होगा।