फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार साथ आए अक्षय कुमार और मौनी रॉय, दमदार डायलॉग और देशभक्ति के रंग से सजा है 'गोल्ड' का ट्रेलर

Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar patriotic sports drama Gold trailer out now
gold
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म गोल्ड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मोस्ट अवेटेड इसलिए क्योंकि इस फिल्म में अक्षय पहली बार टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर में मौनी रॉय की झलक भी दिखी है। ट्रेलर कई दमदार डायलॉग्स और सींस से भरा हुआ है। 
Akshay Kumar patriotic sports drama Gold trailer out now
Akshay Kumar
इससे पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में भारत के लिए पहला गोल्ड का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की यात्रा को दर्शाया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद जंच रहे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे सींस हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 
Akshay Kumar patriotic sports drama Gold trailer out now
gold
अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। ये फिल्म रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म की कहानी साल 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत के पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। बता दें भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar patriotic sports drama Gold trailer out now
gold
यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखेंगे।

यहां देखें अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed