{"_id":"5aeac4984f1c1b5c098b7c4d","slug":"akshay-kumar-making-a-film-with-the-title-lakhpati-kisaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टॉयलेट' और पैडमैन के बाद अक्षय कुमार ने Reveal किया नई फिल्म का नाम, जानना चाहेंगे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टॉयलेट' और पैडमैन के बाद अक्षय कुमार ने Reveal किया नई फिल्म का नाम, जानना चाहेंगे?
Thu, 03 May 2018 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी 'कुमार' अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किसा है कि वह आने वाले वक्त में किस विषय पर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने न्यू इंडिया कॉन्क्लेव प्रोग्राम में इस बात की जानकारी दी कि वह किसानों की समस्याओं पर आधारित फिल्म करना चाहते हैं।
2 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने कहा- 'मैं उस किस्म का आदमी नहीं हूं जो समस्याओं की बात करूं, मैं उनमें से हूं जो समाधान के बारे में सोचता हूं। मैं हाल ही में फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की और इसमें हमने बताया कि एक परिवार में महिलाओं के लिए घर में शौचालय होना कितानी जरूरी है। इसके बाद मैंने 'पैडमैन' में काम किया। वह भी महिलाओं के नैपकिन की समस्याओं पर आधारित फिल्म थी। मुझे समाधान की बात करना पसंद है न कि समस्याओं की।'
3 of 5
akshay kumar
अक्षय ने बताया कि अगर उन्हें दहेज प्रथा की समस्या को सुलझाने से जुड़ी कोई अच्छी कहानी मिल जाए तो वह इस विषय पर फिल्म बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा- 'मैं तमाम चैनल देखता हूं, वहां दिनभर समस्या की बात होती है। मैं चाहता हूं एक ऐसा चैनल हो जो यह बताए कि कृषि की किसी भी समस्या या किसी और प्रॉब्लम से किस तरह निपटा जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar
किसानों और गांव के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा करते हुए अक्षय कहते हैं, 'मैं इन दिनों किसानों और गांव से जुड़े विषय पर फिल्म बनाने के बारे में लोगों से बात कर रहा हूं। इसके लिए मैं तमाम लोगों से मिल भी रहा हूं। जैसा कि मैंने बताया कि मुझे समस्या के समाधान पर फिल्म बनानी है। एक भाई ने अपने कल्चर के बारे में बताया कि जब उनके घर में बिटिया पैदा होती है तो वह लोग 111 पेड़ लगाते हैं। कितना अच्छा समाधान है। अगर पूरे भारत में यह नियम बना दिया जाए तो पर्यावरण सहित कई समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
5 of 5
akshay kumar
अक्षय ने कहा कि ऐसी फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है... जो किसानों की तकलीफों का समाधान करते हुए मनोरंजन भी करे। इस तरह के अलग-अलग विषय की तलाश भी मुश्किल है। मुझे किसानों पर फिल्म बनानी है और मुझे इसके लिए बहुत प्यारा टाइटल भी मिल गया है। फिल्म का टाइटल होगा 'लखपती किसान।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।