अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान पर आधारित यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण यशराज प्रोडक्शन कर रही है। इतिहास पर आधारित फिल्म होने की वजह इसका बजट काफी ज्यादा है। इस बीच फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
Prithiviraj: 'पृथ्वीराज' के सेट के लिए मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, इससे कम बजट में बनी हैं कई फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 27 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन