साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार (Akshay kumar Birthday) का आज जन्मदिन है। साल 1990 तक अक्षय कुमार ने खुद को बतौर 'खिलाड़ी' हिंदी सिनेमाजगत में स्थापित कर लिया था। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
90 के दशक में अक्षय ने लगभग हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया और इसके साथ ही साथ उनसे अफेयर भी लेकिन ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद ट्विंकल से शादी के बाद वो संभल गए और खुद को उन्होंने एक आइडियल पति बनाया। उनकी और ट्विंकल की केमेस्ट्री वाकई शानदार है दोनों के दो बच्चे हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। इसके अलावा साल में 4-5 फिल्में करने का रिकॉर्ड आज अगर किसी के नाम है तो वो हैं अक्षय कुमार।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : instagram/akshaykumar
अब अक्षय कुमार एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले और फिल्मों से मोटा पैसा कमाने वाले एक्टर बन गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इसी साल फोर्ब्स की हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार एक मात्र इंडियन एक्टर हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है।
5 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : instagram/twinklerkhanna
अक्षय कुमार इस समय कुल 1870 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। अक्षय कुमार की ज्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है। अक्षय कुमार मुंबई के 'प्राइम बीच' जुहू के एक लग्जरी घर में रहते हैं। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है।