बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं। जहां कुछ हीरो साल भर में एक या दो फिल्में करते हैं तो वहीं अक्षय अपने सारे प्रोजेक्ट फटाफट खत्म कर लेते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन 41 की शूटिंग खत्म कर ली। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।
अक्षय ने खत्म की एक और फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग यूके में पिछले कुछ महीनों से चल रही थी और अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म बेल बॉटम के निर्देशक रंजीत तिवारी और जैकी भगनानी इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर भी साझा की जहां वो और रकुल प्रीत सिंह फिल्म की पूरी कास्ट के साथ मौजूद हैं। अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने ट्विट किया, 'यकीन नहीं हो रहा कि प्रोडक्शन41 का शूटिंग पूरी हो गई। बेहतरीन शॉट और प्यारी सी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। इस प्यार, खुशी और मस्ती के लिए आपका बहुत धन्यवाद'। इस तस्वीर में निर्माता जैकी भगनानी, रंजी एम तिवारी भी नजर आ रहे हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो पहले फिल्म को सिंड्रैला नाम दिया जा रहा था। इतना ही नहीं इस तस्वीर में भी अक्षय कुमार एक गुड़िया थामे नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय और रकुल की ये फिल्म विष्णु विशाल की हिट तमिल फिल्म Ratasasan की हिंदी रीमेक है जिसमें गुड़िया का अहम किरदार था।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे महत्वकांक्षी फिल्म निर्देशक के ईर्द-गिर्द घूमती है जो पुलिसवाला बन जाता है और फिर एक मनोरोगी की खोज में निकलता है जो स्कूली लड़कियों की हत्या करता था। हालांकि अक्षय कुमार और पूरी टीम ने फिल्म की कहानी को पूरी तरह से गुप्त रखा है ऐसे में फिल्म का टीजर-ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सच का पता चलेगा।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दो साल से रिलीज की राह तक रही है और अब दीवाली पर रिलीज होने वाली है। उनकी पूरी हो चुकी फिल्मों में ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’ शामिल हैं। उनकी दो और फिल्में ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’ निर्माणाधीन है। साथ ही फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ और ‘दोस्ताना 2’ में भी उनके काम करने की चर्चाएं रहीं हैं।