फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akelli Teaser: 'अस्तित्व उसकी लड़ाई है'...नुसरत भरूचा की 'अकेली' का दमदार टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sat, 29 Jul 2023 09:09 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 29 Jul 2023 09:09 AM IST
विज्ञापन
Akelli teaser Nushrratt Bharuccha starrer film release on 18 august directed by Pranay Meshram watch here
अकेली - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। वह लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों नुसरत अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नुसरत के फैंस उनकी इस मचअवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में 'अकेली' का टीजर जारी कर दिया है। साथ ही, उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।

Akelli teaser Nushrratt Bharuccha starrer film release on 18 august directed by Pranay Meshram watch here
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

28 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म अकेली का रोमांचक टीजर रिलीज कर दिया, जिसमें नुसरत जंग के मैदान में फंसी नजर आईं। उनके पास अपने अस्तित्व के लिए लड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखता है। फिल्म के निर्माता दशमी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, “अस्तित्व उसकी लड़ाई है। वह इस 18 अगस्त को आ रही है...'', जिसे देखने के बाद फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, ट्रेलर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Akelli teaser Nushrratt Bharuccha starrer film release on 18 august directed by Pranay Meshram watch here
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, नुसरत भरूचा ने एक बयान में कहा, “अकेली का अनुभव बेहद जबर्दस्त रहा है और यह अब तक मेरे द्वारा निभाई गई किसी भी भूमिका से बहुत अलग है। इस तरह का किरदार निभाना मेरे लिए भावनात्मक रूप से थका देने वाला था और यह आपको उन सभी चुनौतियों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है, जिनसे इतनी कम उम्र के किसी व्यक्ति को अपने प्रियजनों का भरण-पोषण करने के लिए गुजरना पड़ता होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार से जुड़ सकेंगे और उम्मीद है कि उन्हें यह पसंद आएगा।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dashami (@dashami_official)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akelli teaser Nushrratt Bharuccha starrer film release on 18 august directed by Pranay Meshram watch here
अकेली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्देशक प्रणय मेश्राम ने कहा, 'हम सभी इस दिन के लिए लगातार काम कर रहे हैं, और आखिरकार अब इसका टीजर आ गया है। हमारी फिल्म उन सभी महिलाओं के लिए श्रद्धांजलि है, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यह सब  बहादुरी से कर रही हैं। फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है और मुझे यकीन है कि दर्शक इससे जुड़ जाएंगे।'

Anil Kapoor: 'हमें ओरिजिनल कंटेंट बनाने की जरूरत है', फिल्मों के रीमेक पर अनिल कपूर ने साझा किए विचार

 

विज्ञापन
Akelli teaser Nushrratt Bharuccha starrer film release on 18 august directed by Pranay Meshram watch here
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'अकेली' में नुसरत भरूचा के अलावा निशांत दहिया, त्साही हलेवी और अमीर बुतरस भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। दशमी स्टूडियोज की यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस आखरी बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सेल्फी' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam: सोनू निगम के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए की गई धोखाधड़ी, गायक ने लोगों को सावधान रहने की दी चेतावनी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed