मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी की शाही शादी की चर्चा चारों ओर है। अंबानी खानदान ने ईशा अंबानी की शादी के बाद बेटे की शादी को भी खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सजावट से लेकर कपड़ों पर काफी पैसा खर्च किया गया है जिसकी अंदाजा मेहंदी से लेकर घर की तस्वीरों से लगा सकते हैं। मुकेश अंबानी के बेटे शादी की खबरों से लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। ऐसे में हर कोई आकाश से जुड़ी छोटी से छोटी चीज भी जानना चाहता है। तो चलिए आज हम आपको आकाश अंबानी के बारे में तफ्तीश से बताते हैं।
2 of 5
akash ambani
- फोटो : file photo
आकाश अंबानी की एक बहन ईशा और छोटे भाई अनंत अंबानी हैं। ईशा ने हाल ही में पीरामल ग्रुप के चेयरमैन आनंद पीरामल से शादी की है। आकाश रिलायंस जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य हैं। आकाश अंबानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की जबकि स्नातक की पढ़ाई अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से की है।
3 of 5
आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी
- फोटो : file photo
क्रिकेट के शौकीन आकाश अंबानी सॉकर के बड़े फैन हैं। उन्हें इंग्लिश प्रीमियर देखने का शौक है। एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू के अनुसार आकाश अमेरिका में रहना चाहते थे पर उनके पिता ने भारत आने को कहा। आकाश अंबानी से उनके पिता ने पूछा कि वो इंटरनेट का इस्तेमाल किसलिए करते हो तो उन्होंने बताया कि अपनी पढ़ाई-लिखाई के लिए। इसके बाद आकाश के पिता ने उनसे कहा कि अपनी यह जानकारी 1.2 बिलियन भारतीयों से साझा करो।
4 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल के शौकीन आकाश अंबानी को यादें सहेजने का शौक है। उनके पास आर्सेनल की जर्सी है। उनके पास 1983 के विश्व कप फाइनल में सुनील गावस्कर का बैट है। इसके अलावा आकाश कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास बेंटले बेंटगाया, रेंज रोवर वोग और रॉल्स रायस फैंटम ड्रापहेड काउपे है।
5 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकाश ने स्विटजरलैंड के सेंट मोरिट्ज में तीन दिन की प्री वेडिंग पार्टी की थी। जिसमें रॉकबैंड कोल्डप्ले और अमेरिकन डीजे 'द चेनस्मोकर्स' शामिल थे।