बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। अब मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी इसी साल 9 मार्च को सात फेरे लेंगे। जिस तरह मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी में करोड़ों खर्च किए थे जाहिर है आकाश की शादी भी बेहद रॉयल अंदाज में होगी।
2 of 10
St Moritz
- फोटो : social media
आकाश अंबानी की शादी से पहले स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज (St Moritz) में प्री वेडिंग पार्टी आयोजित की गई है। 23-24 फरवरी को होने वाले इस ग्रैंड पार्टी की डिटेल्स सामने आ गई हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में हम आपको बताते हैं कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बेटे के प्री वेडिंग रिसेप्शन की कैसी तैयारियां की हैं।
3 of 10
akash ambani pre wedding
- फोटो : social media
आकाश अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी में करीब 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। जिसमें ना केवल देश से बल्कि दुनिया के कोने-कोने से मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। अंबानी परिवार ने सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस (badrutt palace) में इस पार्टी का आयोजन किया।
4 of 10
akash ambani pre wedding
- फोटो : social media
वैसे तो पूरा स्विट्जरलैंड बेहद खूबसूरत है लेकिन जिस जगह पर होटल बैडरट पैलेस स्थित है वो किसी जन्नत से कम नहीं है। झील किनारे स्थित इस होटल के खर्चे की बात करें तो एक कमरे में ठहरने का खर्च कम से कम 98,500 रुपए है। वहीं सबसे महंगे सुइट का खर्च 3,08,939 रुपए है।।
5 of 10
akash ambani pre wedding
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी परिवार ने पहले ही इस हफ्ते के लिए बुकिंग कर ली है और ज्यादातर कमरे अंबानी परिवार के नाम बुक हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं ये जगह कितनी खूबसूरत है।