साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होनी थी। मगर, इसकी रिलीज डेट अचानक टल गई। फिर कहा गया कि यह फिल्म सितंबर में आएगी। मगर, आज मेकर्स की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में पता चला है कि दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म कब रिलीज होगी? चलिए जानते हैं
De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे 2' के लिए और लंबा हुआ दर्शकों का इंतजार, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म
De De Pyaar De 2 Release Date: फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की नई रिलीज डेट सामने आई है। निर्माताओं ने आज तारीख से पर्दा हटाया है।
इस तारीख को दस्तक देगी फिल्म
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' अब साल 2025 में नवंबर के महीने में रिलीज होगी। लव फिल्म्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, 'फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।
शैतान के बाद फिर साथ दिखेंगे अजय देवगन-माधवन
'दे दे प्यार दे 2' पहले 1 मई 2025 को रिलीज हो रही थी। लेकिन, अब नवंबर में बाल दिवस के अवसर पर फिल्म आएगी। हंसी-तफरी से लेकर रोमांस और फैमिली ड्रामा तक, इस फिल्म में सभी चीजें मौजूद हैं। फिल्म 'शैतान' के बाद आर माधवन और अजय देवगन को एक बार फिर दर्शक साथ देख सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Suriya: 'कंगुवा' की असफलता के बाद एक्टर सूर्य ने अगली फिल्म के लिए कसी कमर, 'वनांगन' के ऑडियो लॉन्च में आए नजर
बाल दिवस पर फिल्म रिलीज को लेकर उठे सवाल
फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाल दिवस पर रोमांटिक फिल्म रिलीज करने का क्या तुक है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना लंबा इंतजार, बेकार रिलीज डेट है'।
ये खबर भी पढ़ें:
The Raja Saab: प्रभास की चोट के कारण आगे खिसकी 'द राजा साब'? निर्माताओं ने पोस्ट कर दिया जवाब
'रेड 2' की वजह से बदली रिलीज डेट
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट को अजय देवगन की ही फिल्म 'रेड 2' की वजह से आगे खिसकाया गया है। हाल ही में एलान किया गया कि फिल्म 'रेड 2' 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के टकराव से बचने के लिए मेकर्स ने 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट बदल दी।
ये खबर भी पढ़ें:
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने किया सुजैन की पोस्ट पर कमेंट, एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड से कही ये बात