अजय देवगन एक बार फिर से ईमानदार पुलिस ऑफिसर के बाद अब एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 1980 में यूपी के एक हाई-प्रोफाइल केस पर आधारित है। यह केस उस वक्त काफी चर्चित रहा था।
अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में चलेगा 'सिंघम' का सिक्का, 16 मार्च को मारेंगे 'रेड'
फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं। राजकुमार इससे पहले 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'आमिर' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकें हैं। वहीं अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया है जबकि गानों के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। 'रेड' 16 मार्च को बड़े पर्दे पर आएगी।
Heroes don't always come in uniform.
Watch @ajaydevgn as Amay Patnaik, Deputy Commisioner of Income Tax in the #RaidTrailer : https://t.co/IAqqIyqqeT
In cinemas, 16th March.@RaidTheFilm @Ileana_Official @rajkumar_rkg @saurabhshukla_s @PanoramaMovies @writish @KumarMangat pic.twitter.com/VxWdgPRP7n
'रेड' के लेखक रितेश शाह हैं। रितेश ने 'एयरलिफ्ट' और 'पिंक' जैसी हिट फिल्में लिखी हैं। निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि, 'मैं बहुत लकी हूं कि अजय देवगन जैसे एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता था।'
फिल्म के निर्माता टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार हैं। भूषण कुमार और अजय देवगन ने इससे पहले 'बादशाहो' में साथ काम किया, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
'रेड' की शूटिंग यूपी के लखनऊ में लगातार 60 दिनों तक चली। फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग मुंबई में की गई है। इसके अलावा अजय देवगन 2019 में फिल्म 'तानाजी' में नजर आएंगे। यह फिल्म सूबेदार तानाजी मालसुरे पर आधारित है। तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के मित्र और निष्ठावान सरदार थे।