हिंदी सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से हिंदी सिनेमा के दो दमदार अभिनेताओं का नाम भी जुड़ गया है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ इन दोनों के भी एक्सटेंडेड कैमियो किरदार होंगे जो कहानी पर अपना अलग प्रभाव छोड़ेंगे।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र बताते हैं कि गंगूबाई की कहानी उसके आसपास के लोगों के बिना पूरी नहीं हो सकती इसलिए फिल्म में इन दो बेहतरीन कलाकारों की एंट्री हुई है। पता चला है कि इमरान हाशमी अपने हिस्से की शूटिंग इस साल के शुरुआत में ही आलिया भट्ट के साथ पूरी कर चुके हैं। जबकि, अजय देवगन लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाली शूटिंग में अपना काम आलिया के साथ शुरू करेंगे।
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम करीम लाला है जो कि एक लोकल गैंगस्टर है। वहीं, इमरान हाशमी के किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। दोनों ही किरदारों की अपनी एक अलग स्टाइल होगी इसलिए संजय लीला भंसाली को लगा कि ये दोनों कलाकार इन किरदारों में फिट हो सकते हैं।
4 of 5
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों ने बताया है कि दोनों ही किरदार फिल्म की कहानी को मोड़ देने में एक अहम भूमिका निभाएंगे। गंगूबाई की कहानी उसके आसपास के लोगों से ही पूरी होती है। इमरान और अजय के किरदार गंगूबाई की कहानी में एक नया तड़का लगाएंगे और मुंबई अंडरवर्ल्ड में उसकी कहानी को एक नया आकार भी देंगे।
5 of 5
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अजय और इमरान फिल्म में एक दूसरे के साथ नजर आएंगे या नहीं? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ज्ञात है कि अजय देवगन और इमरान हाशमी एक साथ है 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने की लॉकडाउन कविता की सोशल मीडिया पर तारीफ, दमक उठीं दिव्या दत्ता