फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस इलियाना ड्रिकूज को लेकर सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही हैं कि अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन से शादी कर ली है। लेकिन इस पर खुद इलियाना ने खुलकर बोल दिया है..
इंस्टाग्राम पर कुछ महीने पहले इलियाना ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था। इन फोटोज में इलियाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही थी। इसके बाद हाल ही में फिल्म रेड के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन ने उनसे पूछा लिया, क्या आप मैरिड हैं?
वहीं, इस सवाल के जवाब में इलियाना बोलीं, मैं नहीं जानती क्या कमेंट करूं, मेरी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी चल रही है, मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हूं, मुझे नहीं लगता इस पर कोई कमेंट बनता है, इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहिए, लेकिन बहुत कुछ है दुनिया को देखने के लिए।'
इलियाना इस बात को लेकर पहले ही साफ राय दे चुकी है कि लिव इन और शादी में अंतर नहीं है। एक कागज का टुकड़ा होता है, जो आपको अलग कर देता है। शादी कई लोगों के लिए बेहद खास है, ये चीजों को पूरी तरह बदल देती है, लेकिन मैं इसे इस तरह नहीं देखती. मेरा ब्वॉयफ्रेंड) के लिए नजरिया नहीं बदलने वाला।
5 of 5
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन चंडीगढ़ में, स्पेशल इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अजय देवगन के साथ इलियाना फिल्म रेड में नजर आने वाली है और मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।अजय ने एक ईमानदार और बेखौफ इनकम टैक्स अफसर का किरदार प्ले किया है। फिल्म में वो बड़े घरों में रेड मारते नजर आ रहे हैं।