{"_id":"5933f3b04f1c1b7508bddfe2","slug":"aishwarya-rai-bachchan-ex-boyfriend-vivek-oberoi-praises-salman-khan-tubelight-over-baahubali-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों बाद सलमान के लिए उमड़ा विवेक ओबरॉय का प्यार, दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों बाद सलमान के लिए उमड़ा विवेक ओबरॉय का प्यार, दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय
विवके ओबरॉय के दुश्मनों की बात करते समय एक नाम सलमान खान भी आता है। लेकिन इन दिनों विवेक शायद इस दुश्मनी को खत्म करने की सोच रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद विवेक की बातों से ये साफ हो जाएगा।
दरअसल हाल ही में एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को धुआं कर सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसी को लेकर विवेक का कहना है कि वो चाहते है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड तोड़ दे।
आखिर ये है तो चौंकाने वाला बयान ही कि विवेक सलमान के बारे में ऐसा सोच रहे हैं क्योंकि काफी समय से सलमान और विवेक के बीच नाराजगी के सिवा और कुछ नहीं था। विवेक और सलमान खान एक दूसरे को पब्लिक प्लेस में भी देखकर इग्नोर कर देते थे, बात करना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर कर विवेक ने सलमान खान से दुश्मनी मोल ली थी। इसके बाद से दोनो एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते थे।
विज्ञापन
सलमान से ब्रेक अप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था। ऐसे में ये दुश्मनी तो बनती है पर शायद विवेक अब वो सब भूलकर सलमान खान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। खैर अगर ऐसा है तो अच्छा है क्योंकि ऐश तो किसी की ना पाई लेकिन इन दोनों के बीच ये दुश्मनी जरूर पनप गई।