ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी और आमिर खान के बेटे आजाद की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें धीरूभाई अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन की हैं जिसमें सेलिब्रिटीज के बच्चे खास परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फंक्शन में आराध्या सीता बनी थीं जबकि आजाद राम की भूमिका निभा रहे थे।
आमिर खान के बेटे के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय की बेटी तो वायरल हो गईं तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक आराध्या और आजाद के स्कूल में दशहरा असेंबली होस्ट की थी जिसमें आराध्या ने सीता माता तो वहीं आजाद राम के किरदार में नजर आए थे। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब आराध्या और आजाद ने एक साथ स्टेज शेयर किया हो। इससे पहले भी दोनों पिछले साल के एनुअल फंक्शन में 'रेल गाड़ी' वाले गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए थे।
इन तस्वीरों में आराध्या लहंगा चोली पहने हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं आजाद पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद धोती में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ कई और बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने इस प्ले में हिस्सा लिया है। इन तस्वीरों के अलावा प्ले की रिहर्सल करते हुए भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या और आजाद के साथ बाकी सभी बच्चे नाटक की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Aaradhya Bachchan was doing rehearsal with school friends for Dusshera Assembly #OutstandingperfomanceGuys #Children pic.twitter.com/5xU5k3eUlV
आपको बता दें, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का नाम सबसे महंगे स्कूल में गिना जाता है। इस स्कूल में शाहरुख खान का बेटा अबराम, ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान और ऋदान, करिश्मा कपूर का बेटा कियान, लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी सायरा भी पढ़ते हैं। इस स्कूल को बने 15 साल हो चुके हैं। यह स्कूल एलकेजी से लेकर 10वीं तक है। इस स्कूल की स्थापना नीता अंबानी ने की थी।
इस स्कूल की फीस काफी हाई है। जानकारी के मुताबिक एलकेजी से 7वीं क्लास तक 1 लाख 70 हजार चुकाने होंगे। वहीं 8वीं से 10वीं क्लास तक 1 लाख 85 हजार फीस है। इस स्कूल में बच्चों को हाईटेक सुविधाएं दी गई है। यह स्कूल मुंबई के बांद्रा ईस्ट बीकेसी कॉम्पलेक्स में स्थित है।