फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को किस करते हुए ट्रोल हुई थीं ऐश्वर्या, फैंस बोले- 'सलमान के चाहने वाले दूर रहें'

Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya kissing picture fans on trollers
Aishwarya Rai Bachchan
'कांस फिल्म फेस्टिवल' में आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई वापस आ गई हैं। इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने अपने जबरदस्त रेड कारपेट अपीरियंस से न केवल लोगों का दिल जीता बल्कि बेटी के साथ डांस करते हुए वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इस फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। इस तस्वीर में ऐश्वर्या आराध्या को लिप पर किस कर रही थीं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या यूजर्स के निशाने पर आ गईं तो वहीं ऐश्वर्या के फैंस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya kissing picture fans on trollers
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था - 'मैं तुमसे बिना किसी शर्त के बेइंतहा प्यार करती हूं।' इस तस्वीर में ऐश्वर्या आराध्या के लिप पर किस कर रही हैं। ऐश्वर्या की यह तस्वीर झट से वायरल हो गई इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। कुछ यूजर्स ने लिखा - 'समझ में नहीं आ रहा कि कैसे कोई 5-6 साल की बच्ची को किस कर सकता है।' इस पर ऐश्वर्या के फैंस ने कमेंट किया - 'सलमान खान के फैंस ऐश्वर्या के पेज से दूर रहें।' 
 

 

LOVE YOU UNCONDITIONALLY💖😘😇✨Happiest Mama in the World 😍

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya kissing picture fans on trollers
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर जहां एक ओर यूजर्स ने जमकर ऐश्वर्या को ट्रोल किया तो वहीं उनके फैंस ऐश्वर्या बचाव में उतरे। एक यूजर ने लिखा - 'एक तस्वीर में दुनिया का सारा प्यार आ गया है।' वहीं एक यूजर ने लिखा - 'किसी अडल्ट को किस करना ठीक है पर बच्चे को नहीं। मुझे यह तो नहीं पता आप ऐसा क्यूं कर रही हैं लेकिन यह उनकी बेटी है।' एक और फैन ने इसे दिन की सबसे खास तस्वीर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya kissing picture fans on trollers
Aishwarya Rai Bachchan
आपको बता दें, इस तस्वीर को ऐश्वर्या ने 'मडर्स डे' की देर शाम पोस्ट किया था। हाल ही में ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इससे पहले वह सोशल मीडिया से जुड़ी नहीं थी। कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी थीं जिसने लोगों को काफी इंप्रेस किया था। खासतौर पर नीले रंग की बटरफ्लाई गाउन ने।
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya kissing picture fans on trollers
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय की इस ड्रेस को इंटरनेशनल डिजाइनर Michael Cinco ने तैयार किया था। इस ड्रेस पर रेशम के धागों से कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा इस पर स्वरवोस्की क्रिस्टल्स का भी इस्तेमाल किया गया था।  नीले-जामुनी रंग की तीन मीटर लंबी इस ड्रेस को बनाने में 3000 घंटे लगे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed