बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर भले ही इन दिनों आलिया संग अफेयर को लेकर चर्चा में हों लेकिन उनके प्रति लड़कियों की दीवानगी अभी भी बरकरार है। रणबीर को यंग जेनरेशन का सुपरस्टार कहा जाता है जिन्होंने अभिनय से अपना हुनर साबित किया है और अपने गुड लुक्स से लोगों का दिल चुराया है। रणबीर के प्रति लड़कियों की दीवानगी ऐसी है कि उन्हें देखते ही वो उनकी ओर दौड़ी चली आती हैं।
रणबीर को बहुत पसंद करती हैं अराध्या
सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कितनी ही हसीनाएं खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। आलिया भट्ट ने तो रणबीर को डेट करने से पहले ही बहुत बार कहा था कि वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं और अगर उन्हें शादी करने का मौका मिलेगा तो वो रणबीर से ही शादी करेंगी। हालांकि सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि एक और स्टार किड है जो रणबीर पर जान छिड़कती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की जो रणबीर को बहुत पसंद करती हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि एक बार आराध्या ने रणबीर को अपना पापा समझ लिया था।
2 of 5
ऐश्वर्या, रणबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में आई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर और ऐश्वर्या ने काफी रोमांटिक सीन दिए थे। उम्र का फासला होने के बावजूद ऐश्वर्या और रणबीर की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि आराध्या रणबीर को बहुत पसंद करती हैं और वो उनका क्रश हैं।
3 of 5
अराध्या, ऐश्वर्या, रणबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने कहा था कि आराध्या तो रणबीर को इतना पसंद करती हैं कि उन्हें देखते ही शर्मा जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार वाक्या भी बताया था जब छोटी सी आराध्या रणबीर को अपना पापा समझ बैठी थीं।
4 of 5
रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने बताया कि, 'एक दिन आराध्या रणबीर को हग करने दौड़ पड़ी थी क्योंकि उसे लगा कि वो अभिषेक हैं। दरअसल रणबीर ने अभिषेक बच्चन की तरह जैकेट और टोपी पहनी थी। ऐसे में आराध्या कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने रणबीर को ही हग कर लिया'। इसके साथ ही ऐश ने बताया कि आराध्या रणबीर को इतना पसंद करती हैं कि उन्हें अंकल नहीं बुलाती हैं बल्कि आरके बुलाना पसंद करती हैं।
5 of 5
ऐश्वर्या, रणबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने रणबीर से कहा था कि, 'मैं तुम्हारे पापा की फैन हूं और मेरी बेटी तुम्हारी'। वहीं इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि रणबीर ऐश्वर्या को काफी पसंद करते हैं और दोनों बहुत ही अच्छी बॉन्ड साझा करते है। 'ऐ दिल है मुश्किल' के अलावा रणबीर और ऐश्वर्या किसी दूसरी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द ही एक बड़े बजट की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर फिल्म 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।