प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की और तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने मायका और ससुराल वालों के साथ पोज देते ही हुई दिखाई दीं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट और एयरपोर्ट पर निक के साथ दिखाई दीं। इन तस्वीरों में न्यूलीवेड कपल निकयंका खूबसूरत नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर आप इतना जरूर कहेंगे प्रियंका शादी के बाद काफी निखर गई हैं।
शादी के बाद इतनी निखर गई हैं प्रियंका चोपड़ा, इवेंट से लेकर एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें हैं सबूत
दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद प्रियंका-निक पहली बार एक इवेंट में पहुंचे थे। यह इवेंट अमेरिकन कपंनी बुम्बले द्वारा आयोजित किया गया था। इस इवेंट में निकयंका ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इस इवेंट में प्रियंका वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी। वेस्टर्न ड्रेस के साथ गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथ-पैर में मेहंदी प्रियंका के लुक को और भी इंप्रेसिव बना रही थी।
इवेंट में प्रियंका-निक काफी खूबसूरत लग रहे थे। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा 'बुम्बले इंडिया' में निवेश कर रही हैं। यह एक डेटिंग एप है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा बुम्बले की भारत में ब्रांड एंबेसडर हैं। इस इवेंट के बाद प्रियंका और निक 6 दिसंबर को मुंबई पहुंच गए। एयरपोर्ट के बाहर की तस्वीरें सामने आई है जिसमें निकयंका एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए।
एयरपोर्ट पर प्रियंका काले रंग के ट्राउजर के साथ मरून रंग का प्रिंटेड टॉप पहनी हुई थीं तो वहीं निक कोट-पैंट में नजर आए। यह दोनों एक साथ क्यूट लग रहे थे। इन तस्वीरों में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। ओपन हेयर और पिंक कलर की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। आपको बता दें, प्रियंका और निक की शादी पर इंटरनेशनल मैगजीन ने सवाल उठाए है। प्रियंका और निक की शादी पर सवाल इंटरनेशनल मैगजीन 'द कट' ने लगाया है।
विदेशी पत्रकार ने अपने इस आर्टिकल में सीधे तौर पर प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। पत्रकार का कहना है कि प्रियंका ने धोखे से सिंगर निक जोनस को जिंदगीभर के लिए बांध लिया है। यह आरोप विदेशी महिला पत्रकार ने लगाए है। प्रियंका के ससुराल वालों के बाद अब प्रियंका का इस मामले पर बयान सामने आया है। टाइम्स नाऊ से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं ऐसी चीज पर बात भी नहीं करना चाहती। यह मेरे लेवल का मुद्दा ही नहीं है। मैं इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल को जी रही हूं। ऐसी चीजें मुझे और निक को प्रभावित नहीं कर सकती हैं।'
This is disgusting. @TheCut should be ashamed to have someone write such evil words. What Nick & Pri have is Beautiful Love. Thank u, Next. https://t.co/G3hvXmhm9O