सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया ।जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे। सुशांत को अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स भी पहुंचे थे जिसमें विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी थे।
सुशांत की अंतिम यात्रा से वापस लौटने के बाद विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने बॉलीवुड के लिए खुला पत्र लिखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होना मेरे लिए मार्मिक था। काश मैं अपना अनुभव उनसे शेयर कर पाता और उनका दर्द कम कर पाता। मेरा अपना सफर भी दर्द भरा रहा है।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
विवेक ने आगे लिखा, 'अकेलापन बेहद तकलीफभरा हो सकता है। लेकिन आत्महत्या कभी भी उन सवालों का जवाब नहीं हो सकती है। काश वह अपने परिवार, अपने दोस्तों और उन फैंस के बारे में सोचते, जो आज इस बड़े नुकसान को महसूस कर रहे हैं। उसने एहसास किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा
- फोटो : अमर उजाला
विवेक ने लिखा, 'आज जब मैंने उसके पिता को देखा उसकी चिता को अग्नि देते हुए, तो उनकी आंखों में जो दर्द था वो मेरे लिए पीड़ा दायक था। मैंने जब उसकी बहन रोते हुए उसे वापस आ जाने के लिए कहते देखा तो मैं बता नहीं सकता कि मुझे अपने मन की गहराई में कैसा महसूस हुआ था। उम्मीद करता हूं कि हमारी इंडस्ट्री जो खुद को एक परिवार कहती है, खुद का गंभीर रूप से अवलोकन करेगी।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने लिखा, 'हमें बेहतर बनने के लिए बदलने की जरूरत है। अहंकार के बारे में कम सोचते हुए टैलेंटेड और डिसर्विंग लोगों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ये हम सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। मैं मुस्कुराते रहने वाले सुशांत को हमेशा मिस करूंगा, मैं दुआ करूंगा कि ईश्वर वो सारा दर्द ले ले जो तुमने महसूस किया है मेरे भाई। उम्मीद है कि अब तुम एक बेहतर जगह पर होगे। शायद हम लोग तुम्हें डिजर्व ही नहीं करते थे।'