संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिखी है। धुआंधार कमाई के बाद इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से अधिक और उत्तरी अमेरिका में लगभग 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की। 'एनिमल' अपने गानों, बैकग्राउंड स्कोर और संवादों से दर्शकों को खूब पसंद आई है। कुछ हिस्सों की वजह से यह फिल्म विवादों में जरूर रही है, लेकिन इसे देश के हर कोने से भरपूर प्यार भी मिला है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने खत्म की 'छावा' की शूटिंग, इमोशनल नोट साझा कर विक्की कौशल को कहा जेंटलमेन
2 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के बाद बॉबी देओल की लोकप्रियता में जमकर इजाफा हो चुका है। केवल 15 मिनट के लिए फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके किरदार की जमकर प्रशंसा हो रही है।
3 of 5
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, संदीप रेड्डी वंगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीम के निर्माताओं ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने उस समय को याद किया जब वे 'एनिमल' की शूटिंग कर रहे थे। रणबीर ने साझा किया कि 'एनिमल' तकनीकी रूप से उनकी पहली एक्शन फिल्म थी और उन्होंने इसमें अपनी सारी 'भड़ास' निकाल दी।
4 of 5
रणबीर कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लाइमेक्स सीक्वेंस को याद करते हुए रणबीर ने कहा, 'मेरे ट्रेनर जिम में मेरी तस्वीरें ले रहे थे, क्योंकि मैं फिल्म में अपनी शर्ट उतारने वाला पहला व्यक्ति था। इसलिए, जब मैंने अपनी शर्ट उतारी तो पूरी यूनिट ने ताली बजाना शुरू कर दिया कि 'हीरो ने शर्ट निकाली', लेकिन दो दिन बाद, जब बॉबी ने अपनी शर्ट उतारी, तो मैं और मेरा ट्रेनर रोने लगे।''
5 of 5
रणबीर कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' पिछले साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 2023 में कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हालिस किया था। अब फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है। यहां भी इसे दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है।
Animal: एनिमल ओटीटी रिलीज ने फिर छेड़ी बहस, फिल्म को महिला विरोधी बताकर उठी नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग