कपूर खानदान की धरोहर 'आर के स्टूडियो' (RK Studio) के बिकने के बाद अब एक सिनेमाहॉल पर ताला लग गया है। 70 साल पहले इस सिंगल स्क्रीन थियेटर की शुरुआत हुई थी लेकिन अब कारोबार ठीक न होने की वजह से सिनेमाहॉल के मालिक ने इसे बंद करने का फैसला लिया। यह सिनेमाहॉल मुंबई के दादर पूर्व में स्थित है जिसका नाम चित्रा सिनेमाघर (Chitra Cinema) है। आखिरी बार इस थियेटर में हाल ही में रिलीज फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) दिखाई गई थी।
2 of 5
Chitra Cinema
- फोटो : file photo
चित्रा थियेटर (Chitra Cinema) में 16 मई को आखिरी बार फिल्म दिखाई गई। चित्रा सिनेमाहॉल के तीसरी पीढ़ी के मालिक दारा मेहता ने कहा- 'ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया है। अब लोगों के पास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऑप्शन हैं। पिता जी के बाद 1982 से मैं इस बिजनेस को देख रहा था।' इस थियेटर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दिखाई गई हैं।
3 of 5
jackie shroff
- फोटो : file photo
इन फिल्मों में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' शामिल है। जो कि साल 1983 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा शम्मी कपूर की 'जंगली' भी दिखाई गई थी। यह फिल्म लगातार 25 हफ्तों तक इस सिनेमाघर में लगी रही थी। इस सिंगल थियेटर में 550 सीटें थी। इस थियेटर के बंद होने से कुछ दिन पहले कपूर खानदान के मशहूर 'आर के स्टूडियो' के बिकने की खबर ने भी फैंस को भावुक कर दिया था। इस खबर के आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया था।
4 of 5
आरके स्टूडियो
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने मुंबई के चेंबूर में 1948 में इस स्टूडियो की स्थापना की थी। यह स्टूडियो कपूर परिवार द्वारा निर्मित कई फिल्मों का गवाह रहा है। 16 सितंबर, 2017 को 'सुपर डांसर' शो के दौरान इसमें आग लग गई थी हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा।
5 of 5
Kapoor family and RK studio
- फोटो : file photo
रणधीर कपूर ने कहा - 'हां, हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है।' स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना यह स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। ज्यादातर लोग अब अंधेरी और गोरेगांव में शूटिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे कई कारण हैं जो अब पूरे कपूर परिवार ने इस प्रसिद्ध आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया। वहीं ऋषि कपूर ने कहा था- 'हमने अपने दिलों पर पत्थर रखकर और सोच-समझकर यह फैसला लिया है। हम सभी भाई एक-दूसरे से काफी जुड़े हैं लेकिन हमारे बच्चे और पोते क्या ऐसा कर पाएंगे? हम नहीं चाहते कि हमारे पिता के प्यार की निशानी किसी कोर्ट रूम का ड्रामा बने।'