सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 'भारत' फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। कुछ दिन पहले दोनों IPL मैच के फिनाले में दिखे तो वहीं हाल ही में दोनों एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान रिपोर्टर ने कटरीना से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया जिसका जवाब सलमान ने तुरंत दिया। इसके बाद कटरीना खुद को रोक नहीं पाई और जोर से हंसने लगीं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होगा? यह सवाल इस बात से जुड़ा है कि कटरीना के मुंह से सलमान क्या सुनना पसंद करते हैं।
2 of 5
Bharat film song launch event
- फोटो : twitter
दरअसल, इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने कटरीना कैफ से फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा। इसके साथ ही कहा कि 'क्या आपने सलमान को भाई जान कहकर बुलाया।' इतना सुनते ही सलमान ने कहा, 'आपका भाई जान, इनका नहीं।' सलमान का जवाब सुनते ही कटरीना हंसने लगीं। इसके बाद एक और रिपोर्टर ने पूछा तो 'आप सलमान को भाई जान नहीं कहना चाहती हैं तो फिर कौन सा जान कहेंगी?
3 of 5
salman and katrina
- फोटो : twitter
इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान ने कहा- 'मेरी जान'। सलमान खान का यह जवाब कहीं ना कहीं इस ओर इशारा कर रहा है कि उनके मन में अभी भी कटरीना के लिए खास जगह है। यह दोनों रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। कटरीना सलमान से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर से अफेयर को लेकर चर्चा में रही थीं। खास बात यह है कि सलमान और कटरीना एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं और पर्दे पर इनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है।
4 of 5
Salman Khan, Katrina and Priyanka
- फोटो : twitter
इन फिल्मों में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के अलावा कई फिल्में शामिल है। हाल ही में सलमान प्रियंका को दिए बयान की वजह से फिर से चर्चा में आ गए। 'भारत' फिल्म के चौथे गाने के लांच के दौरान इस बात का हिंट मिला। मीडिया के पूछने पर कटरीना ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला। कटरीना के बताने के बाद सलमान खान ने कहा- 'प्रियंका, थैंक यू।'
5 of 5
सलमान और प्रियंका
- फोटो : twitter
सलमान के इस जवाब से इतना तो हिंट जरूर मिला कि सलमान कटरीना के इस फिल्म को करने से काफी खुश हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा कर लेने के बाद खूब बवाल मचा था। सलमान खान ने कई इवेंट के दौरान प्रियंका पर तंज कसते हुए भी नजर आए थे। इसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। 'भारत' फिल्म छोड़ते ही प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद कटरीना कैफ को भारत के लिए साइन किया गया। 'भारत' 5 जून को रिलीज होगी। इसमें सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, तब्बू, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी हैं।