फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग छोड़ने के 13 दिन बाद जायरा वसीम ने लिखी पोस्ट, कहा- 'जैसी जिंदगी चाहते थे वैसी नहीं मिली'

Sat, 13 Jul 2019 12:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 13 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
After Quits Acting For Islam Zaira Wasim Pens Down Emotional Post On Instagram
Zaira Wasim - फोटो : Twitter
'दंगल' सुपरहिट फिल्म और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने पिछले महीने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया था। जायरा ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। इस पोस्ट में उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है।
After Quits Acting For Islam Zaira Wasim Pens Down Emotional Post On Instagram
Zaira Wasim - फोटो : twitter
अब जायरा वसीम ने एक और पोस्ट लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दीवार की धुंधली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-  'अपने अंदर की आग बुझने मत दो। नाउम्मीदी के दलदल में एक अद्वितीय चिंगारी के साथ चमकते रहो। आप जैसी जिंदगी चाहते थे वैसी नहीं मिली हो तो इसके लिए अपनी आत्मा के नायक को अकेला मत छोड़ो। आप जैसी दुनिया चाहते हैं, उसे जीता जा सकता है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Do not let your fire go out, spark by irreplaceable spark in the hopeless swamps of the not-quite, the not-yet, and the not-at-all. Do not let the hero in your soul perish in lonely frustration for the life you deserved and have never been able to reach. The world you desire can be won. //Ayn Rand

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

After Quits Acting For Islam Zaira Wasim Pens Down Emotional Post On Instagram
zaira wasim - फोटो : instagram
बता दें जायरा ने जैसे ही ये फैसला लिया उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। कुछ लोगों ने धर्म को वजह बताने को लेकर जायरा को गलत बताया तो कुछ ट्रोलर्स का कहना था कि एक्टिंग छोड़ना उनकी अपनी पसंद हो सकती है लेकिन धर्म को वजह बताना सही नहीं है। वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन में भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Quits Acting For Islam Zaira Wasim Pens Down Emotional Post On Instagram
zaira wasim - फोटो : social media
बता दें जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। अब वह सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने उनके इस फैसले में उनका साथ दिया है।
विज्ञापन
After Quits Acting For Islam Zaira Wasim Pens Down Emotional Post On Instagram
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
क्या कहा था जायरा ने
पांच साल पहले मैंने एक फैसला किया था, जिसने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया था। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा और इससे मेरे लिए अपार लोकप्रियता के दरवाजे खुले। मुझे कामयाबी की तरह पेश किया गया और अक्सर युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया जाने लगा। हालांकि मैं कभी ये नहीं करना चाहती थी और ऐसा नहीं बनना चाहती थी। मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में आ गया। कुरान के महान और आलौकिक ज्ञान में मुझे शांति और संतोष मिला। मैंने अपनी स्वयं की आस्तिकता को महत्व देने के बजाय अपनी सहायता और मार्गदर्शन के लिए अल्लाह की दया पर और अधिक भरोसा करना शुरू कर किया। इसलिए आज मैं अपने इस फैसले पर पहुंची और मैं अधिकारिक तौर पर इस क्षेत्र से अलग होने की घोषणा करती हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed