फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट के पूरे परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री लवीना लोध पर मुकेश भट्ट के बाद उनकी बहन कुमकुम सहगल ने भी जबरन वसूली की कोशिश करने का केस दायर कर दिया है। कुमकुम के अनुसार लवीना ने उनके बेटे साहिल सहगल के फ्लैट पर जबरन कब्जा कर रखा है। कुमकुम ने लवीना के सभी आरोपों को बेबुनियाद और छवि धूमिल करने वाला भी बताया।
2 of 5
लवीना लोध
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके लवीना ने शुरुआत से लेकर अंत तक की अपनी पूरी बात मीडिया के सामने रखी। लवीना के मुताबिक विवादों का सिलसिला उस समय शुरू हुआ जब भट्ट परिवार में ड्रग्स और लड़कियों की बाबत मिली जानकारी उन्होंने परिवार में दूसरे लोगों का साथ साझा करने शुरू कर दी। लवीना का आरोप है कि इसके बाद ही महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने उन्हें धमकाया और इन सभी मामलों से दूर रहने के लिए कहा। लवीना ने अपने पति सुमित सभरवाल के बारे में भी पूरी जानकारी महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल को दी लेकिन किसी ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की।
3 of 5
लवीना लोध
- फोटो : इंस्टाग्राम
लवीना ने बताया कि ये सारा मामला पिछले चार साल से चल रहा है। उनके अनुसार इस पूरी घटना की जानकारी वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन में भी दे चुकी हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस दौरान लवीना ने कुछ सनसनीखेज खुलासे भी किए। इस दौरान दो अभिनेत्रियों के नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों को उनके पति सुमित सभरवाल ही ड्रग्स पहुंचाते थे।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सपना पब्बी
- फोटो : File Photo
वर्ष 2015 में आई हॉरर फिल्म 'खामोशियां' का जिक्र करते हुए लवीना ने बताया कि जब इस फिल्म के एक दृश्य में फिल्म की हीरोइन को अभिनेता के साथ कुछ कामुक दृश्य देने थे तब उससे पहले अभिनेत्री ने भारी मात्रा में ड्रग्स लिया। एक चश्मदीद की तरह जानकारी देते हुए लवीना ने कहा कि वह ड्रग्स इस हीरोइन को खुद उनके पति सुमित ने दिया था और उस समय महेश भट्ट भी सेट पर ही मौजूद थे। लवीना के मुताबिक महेश भट्ट ने इस पूरे घटनाक्रम का समर्थन किया था। एक और हीरोइन के बारे में लवीना ने कहा कि वह हर शॉट के बाद अपनी वैनिटी में बैठकर ड्रग्स का सेवन करती थीं। गौरतलब है कि 'खामोशियां' की ही हीरोइन सपना पब्बी को सुशांत सुसाइड केस से जुड़ी जांच कर रही एनसीबी की टीम ने समन भेज रखा है।
5 of 5
लवीना लोध
- फोटो : इंस्टाग्राम
उधर, लवीना के आरोपों के बाद महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल ने लवीना पर जबरन वसूली और छवि धूमिल करने का मुकदमा दायर कर दिया है। कुमकुम के बेटे इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं इसलिए उन्होंने अपनी शिकायत सीधे एसीपी को ईमेल के जरिए भेजी है। कुमकुम ने आरोप लगाया है कि लवीना शुरुआत से जिस फ्लैट में रहती हैं, वह उनके बेटे साहिल सहगल का है।