बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप हो जाने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली है। हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले रहे हैं और इस दौरान वह प्रोडक्शन का काम संभालेंगे। हालांकि ब्रेक के बाद आमिर एक बार फिर दमदार वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की अगली फिल्म में आमिर नजर आ सकते हैं।
Rich Rotella: इस अभिनेता ने अपने लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद चलने में हो गए असमर्थ
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जूनियर एनटीआर की फिल्म में आमिर विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं। दरअसल, हाल ही में जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर प्रशांत नील के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान किया था। फिल्म को अभी अनऑफिशियल तौर पर एनटीआर31 कह कर बुलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी फिल्म में आमिर बतौर विलेन दिखने वाले हैं।
Suniel Shetty: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सैर करने पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, जंगल सफारी कर किया बाघ का दीदार
3 of 4
जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अगर दावे सही साबित होते हैं तो फैंस को बड़े पर्दे पर दो बड़े स्टार्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि इस समय केजीएफ यूनिवर्स को लेकर फैंस की बहुत सी थ्योरीज चल रही हैं। इन थ्योरीज के मुताबिक केजीएफ पार्ट 2 में फरमान नाम का लड़का जिसे अधीरा मार देता है, उसकी मौत नहीं हुई है। वह बड़ा होकर सालार में प्रभास की भूमिका में नजर आएगा। इन थ्योरीज के मुताबिक 'सालार' के बाद 'एनटीआर 31' भी केजीएफ यूनिवर्स का हिस्सा बनेगी।
Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में आरोपी शीजान खान ने घर का खाना समेत मांगी ये चीजें, ऐसे कटेंगे जेल में 14 दिन!
4 of 4
सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल ये थ्योरीज कितनी सच साबित होंगी यह पूरी तरह 'सालार' की कहानी पर निर्भर करेगी। गौरतलब है कि 'सालार' का इंताजर फैंस को लंबे समय से है। फिल्म को पहले 2022 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। इस फिल्म को अब अगले साल सितंबर में रिलीज करने की तैयारी है।
Welcome 2023: छह महीने, 12 मेगा बजट फिल्में और दांव पर इन छह दिग्गज सितारों की किस्मत, देखिए पूरी लिस्ट